दुर्ग। पशु क्रूरता एवं मारपीट करने वाले मामले के आरोपी को छावनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है
घटना में प्रयुक्त लोहे के हथौड़े को पुलिस ने जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि 5 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति द्वारा घरेलू पशु के साथ क्रूरता करते हुए लोहे के हथौड़े से मारपीट की गई जिससे पशु की मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही थाना छावनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इस मामले के आरोपी बाबूराव उर्फ पांडू 55 वर्ष निवासी थाना छावनी को गिरफ्तार किया है।