बैंक खाता खोलकर ठगी की राशि मंगवाने वाले आरोपी मनोहर लक्ष्मण मोरे हुआ गिरफ्तार

बैंक खाता खोलकर ठगी की राशि मंगवाने वाले आरोपी मनोहर लक्ष्मण मोरे निवासी संगन मेयर जिला अहमदनगर महाराष्ट्र को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड जब्त किया गया है। 48 लाख से अधिक की फॉरेक्स ट्रेडिंग ठगी प्रकरण मामले में पूर्व में भी आंध्र प्रदेश से दो आरोपी रफ्तार किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधों के विरुद्ध सशक्त कार्रवाई करते हुए साइबर थाना दुर्ग द्वारा फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर की गई 48, 67,500 रुपए की ऑनलाइन ठगी के प्रकरण में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 9 अक्टूबर 2025 को प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम पर फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए लिंक भेजा गया था। लिंक पर क्लिक करने के पश्चात विभिन्न किस्तों में कुल 48, 67,500 रुपए की ठगी आरोपियों द्वारा की गई थी। विवेचना के दौरान तकनीकी विश्लेषण एवं डिजिटल ट्रैकिंग के आधार पर पूर्व में आंध्र प्रदेश के जिला अनकापल्ली से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि ठगी की राशि अहमदनगर जिला सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में संचालित एक ट्रस्ट के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर कराई गई थी। आरोपी द्वारा शिर्डी क्षेत्र में ट्रस्ट के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर ठगी की राशि अपने खाते में मंगवा रहा था। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *