जेल के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की दिन दहाड़े चोरी

दुर्ग। केंद्रीय जेल में किसी से मुलाकात करने के गए प्रार्थी की मोटरसाइकिल अज्ञात आरोपी ने दिनदहाड़े चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी समीर देवांगन रियल स्टेट का काम करता है। 28 जनवरी की सुबह वह अपनी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर सीजी 07 ए डब्ल्यू 7881 से अमन तिवारी की मां के साथ केंद्रीय जेल दुर्ग में अमन तिवारी से मुलाकात करने आया हुआ था। उसने अपनी मोटरसाइकिल को केंद्रीय जेल के सामने खड़ी कर ताला लगा दिया था। इसके बाद वह जेल में मिलने चला गया था। थोड़ी देर बाद वापस आया तो देखा खड़े किए जगह पर मोटरसाइकिल नहीं थी।अपने स्तर पर आसपास तलाश करने के बाद जब उसकी मोटरसाइकिल नहीं मिली तब प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। चोरी गए वाहन की कीमत 20000 रुपए आंकी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *