निर्माणाधीन मकान के स्टोर रूम से सामानों की चोरी

दुर्ग। स्वयं का उरला में नया मकान बना रहे प्रार्थी के निर्माणाधीन मकान के स्टोर रूम से अज्ञात आरोपी ने सामानों की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी लोकेश कुमार देवांगन प्राइवेट कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता है। उसका स्वयं का श्रीनगर उरला में नया मकान बन रहा है। उसमें एक स्टोर रूम बनाया गया था। उस स्टोर रूम में घर बनाने का सामान, बोर का सामान आदि रखा हुआ था। 2 फरवरी की शाम को स्टोर रूम को बंद कर वह अपने किराए के मकान में गया नगर चला गया था। दूसरे दिन सुबह आकर देखा तो स्टोर रूम के बगल की दीवार की ईट को निकाल कर अज्ञात आरोपी अंदर घुस गया था। स्टोर रूम में रखे बोर का स्टार्टर, केवल इलेक्ट्रॉनिक सामान, लोहे का रोशनदान, एक बोरी कालम का रिंग, छड़, कटा हुआ राड, लोहा कटर, लोहा का फावड़ा, हथोड़ा, छैनी, आदि सामान की चोरी अज्ञात आरोपी ने कर ली थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *