पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने की मारपीट अपराध दर्ज

दुर्ग। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने प्रार्थी एवं अन्य के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5),351(3) के तहत अपराध दर्ज का जांच में लिया है। पुलिस ने बताया की प्रार्थी देनी कुमार वर्मा ग्राम मोरिद निवासी है और वह खेती किसानी का काम करता है। 4 फरवरी को ग्राम मोरिद में मंडाई का आयोजन किया गया था। रात लगभग 8:30 बजे वह मंडाई से घूम कर घर आ रहा था
इसी दौरान घर के पास आरोपी ढाल सिंह यादव और गोलू यादव खड़े हुए थे जो अपने पास डंडा रखे हुए थे। जब प्रार्थी पहुंचा तो आरोपियों ने पुरानी बात को लेकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी वहां से भाग कर अपने घर गया और डायल 112 को कॉल किया। कुछ देर में डायल 112 की टीम आई तब प्रार्थी घर से निकला। इसी दौरान ढाल सिंह, गोलू, गोलू की बहन सुनीति और तनु भी आ गए और प्रार्थी के खिलाफ शिकायत किये हो बोलकर सभी एक राय होकर प्रार्थी एवं उसके परिवार वालों से गाली गलौज करने लगे। डायल 112 के स्टाफ द्वारा समझाने पर भी आरोपी विवाद करते रहे।इस बात को लेकर 5 फरवरी को सुनीति, तनु एवं अन्य ने प्रार्थी के घर के पास आकर जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौज की है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *