न्यायालय के पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी

दुर्ग। जिला न्यायालय के पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली।प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया की प्रार्थी धनेंद्र कुमार जिला न्यायालय दुर्ग बार एसोसिएशन का सदस्य है। 3 फरवरी को वह अपनी मोटरसाइकिल सीजी 24 जे 4775 से जिला न्यायालय आया हुआ था। उसने अपनी मोटरसाइकिल को सुबह लगभग 11:00 बजे जिला न्यायालय दुर्ग के पार्किंग में खड़ी कर न्यायालय के अंदर चला गया था। शाम लगभग 4:30 बजे वापस आकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। चोरी गए मोटरसाइकिल की कीमत 30000 रुपए आंकी की गई है। अपने स्तर पर गाड़ी की तलाश करने के बाद प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *