काटूलबोर्ड में निगम की कार्रवाई पर सवाल,एक ही दुकान को बनाया जा रहा निशाना!

दुर्ग। काटूलबोर्ड क्षेत्र में नगर निगम की कार्रवाई को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र में स्थित जैन चार्ट पर बार-बार निगम की कार्रवाई की जा रही है, जबकि आसपास लगातार लगने वाली गुमटियों और अन्य दुकानों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

दुकानदार का आरोप है कि निगम की यह कार्रवाई एकतरफा और भेदभावपूर्ण है। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब पूरे इलाके में अतिक्रमण है, तो सिर्फ जैन चार्ट को ही बार-बार निशाना क्यों बनाया जा रहा है?
निगम की इस कार्यप्रणाली से यह संदेह गहराता जा रहा है कि कहीं यह कार्रवाई किसी खास आदेश या दबाव में तो नहीं की जा रही। यदि ऐसा नहीं है, तो निगम को स्पष्ट करना चाहिए कि बाकी दुकानों पर समान कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।

अब देखना यह होगा कि नगर निगम इस भेदभाव के आरोपों पर क्या सफाई देता है, या फिर यह मामला और तूल पकड़ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *