भांजे पर मामा का प्राणघातक हमला, सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मिलपारा में पारिवारिक विवाद के दौरान मामा द्वारा भांजे पर प्राणघातक हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी की पत्नी का मायका मिलपारा में है। आरोपी अपनी पत्नी को लेने अपने भांजे के साथ वहां पहुंचा था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर आरोपी दुर्गा बंजारे ने अपने भांजे धनराज कोषरे पर हमला कर दिया। हमले में धनराज कोषरे के चेहरे पर गंभीर चोट आई है, साथ ही छाती में भी चोट लगने की जानकारी मिली है। घायल धनराज कोषरे गोंदिया, महाराष्ट्र का निवासी बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *