सुने आवास का ताला तोड़कर जेवरात व रकम की चोरी

दुर्ग। जगन्नाथ पुरी उड़ीसा घूमने गए प्रार्थी के सुने आवास का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी ने सोने चांदी के जेवरात व रकम की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अभिषेक प्रताप सिंह ठाकुर वार्ड नंबर 59 हरी नगर दुर्ग निवासी है और वह बिजली विभाग में ठेकेदारी का कार्य करता है। 25 जनवरी की सुबह 8:00 बजे वह अपने दोस्त विश्वजीत सिंह के साथ परिवार सहित घर में ताला लगाकर जगन्नाथ पुरी उड़ीसा घूमने गया हुआ था
27 जनवरी को पड़ोसी ने फोन कर बताया कि घर के पीछे की ओर का दरवाजा टूटा हुआ है और घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ है। तब प्रार्थी जगन्नाथ पुरी से वापस पहुंचा तो देखा दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। दोनों बेडरूम में रखे गोदरेज की अलमारी खुली पड़ी हुई थी। सामान बिखरा हुआ था ।अलमारी में रखे सोने का चैन लॉकेट, एक चांदी की चेन, चांदी की पायल, चांदी के 30 नग सिक्के एवं 60,000 रुपए नगद की चोरी अज्ञात आरोपी ने कर ली थी।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *