.
दुर्ग।बड़े-बड़े लोहे के कड़े पहनकर मड़ई मेला और बाजार क्षेत्रों में अड्डेबाजी कर रहे लोगों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से आम नागरिकों में भय और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ऐसे युवकों को चिन्हित कर 350 लोहे के कड़े जब्त किए गए। साथ ही संबंधित युवकों को भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की सख्त चेतावनी दी गई।