हत्या प्रकरण में सजा काट रहे केंद्रीय जेल दुर्ग के एक कैदी की इलाज के दौरान रायपुर में मौत

मोहन नगर थाना क्षेत्र में हुए हत्या प्रकरण में सजा काट रहे केंद्रीय जेल दुर्ग के एक कैदी की इलाज के दौरान रायपुर में विनय प्रताप सिंह पिता कोमल सिंह ठाकुर (35) की मौत हो गई है। वह मार्च 2023 से केंद्रीय जेल दुर्ग में बंद था और 28 नवंबर 2025 को उसे धारा 302 के तहत हत्या के मामले में सजा सुनाई गई थी। विनय प्रताप सिंह लंबे समय से लो शुगर (हाइपोग्लाइसीमिया) और मानसिक बीमारी से पीड़ित था। उसकी तबीयत अक्सर बिगड़ती रहती थी, जिसे देखते हुए जेल अस्पताल में नियमित उपचार और निगरानी की जा रही थी।
तबीयत बिगड़ने पर रायपुर रेफर किया गया था।
अचानक कैदी की हालत गंभीर हो गई। लो शुगर का स्तर काफी गिर जाने के कारण स्थिति नाजुक हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *