दो आरोपियों ने की प्रार्थी से मारपीट,अपराध दर्ज

.
दुर्ग। पुरानी बात को लेकर गाली गलौज कर रहे आरोपों को मना करना प्रार्थी को भारी पड़ गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्के से मारपीट किए जिससे प्रार्थी को छोटे आई प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5),351 (3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी बसंत यादव राजमिस्त्री का काम करता है। 16 जनवरी की रात को 10:30 बजे वह अपने घर जा रहा था। उसी समय आरोपी वीरेंद्र यादव और अजय यादव पुरानी बातों को लेकर गाली गलौज करने लगे। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो दोनों आरोपियों जान से मारने की धमकी दी और हाथ मुक्के से मारपीट की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *