अलग-अलग जगह खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी

दुर्ग। शराब दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम पुरई निवासी कमलेश साहू टेंट की दुकान चलाता है। 14 जनवरी को वह ग्राम पुरई के संदीप चंद्राकर की मोटरसाइकिल बजाज सीजी 07 बी बी 9894 को लेकर पुरई से 10:00 बजे रात में निकला था। उतई शराब दुकान में लगभग 10:20 बजे वह पहुंचा और उसने शराब दुकान के बाहर मोटरसाइकिल को खड़े कर दिया था।थोड़ी देर बाद जब वह वापस निकला तो देखा उसकी मोटरसाइकिल खड़े किए जगह पर नहीं थी। चोरी के वाहन की कीमत 30000 रुपए आंकी गई है।

इसी तरह प्रार्थी दिनेश कुमार साहू ने पदमनाभपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि वह बीएसपी से रिटायर्ड है। 16 जनवरी की शाम को वह अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर सीजी 07 एल एल 5085 पर सवार होकर अपने घर से निकला था। उसने अपनी मोटरसाइकिल को नाना- नानी, दादी- दादी पार्क के गेट के बगल में खड़ी करके अंदर चला गया था। टहलने के बाद जब वह घर जाने के लिए वापस आया तो देखा खड़े किए जगह पर उसकी मोटरसाइकिल नहीं थी। आसपास तलाश करने के बाद जब वाहन नहीं मिली तब प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। चोरी के मोटरसाइकिल की कीमत 15000 रुपए आंकी गई है। दोनों ही मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *