दुर्ग। पीड़िता को बहला फुसलाकर और शादी का झांसा देकर दही शोषण करने वाले आरोपी को पदमनाभपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शादी का झांसा देकर आरोपी मोहम्मद उमर अली निवासी सेक्टर 1 भिलाई ने उसके साथ पिछले कई वर्षों से शारीरिक शोषण किया है। शादी की बात करने पर वह टालमटोल करते रहा। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।