दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उरला फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटे अज्ञात व्यक्ति का शव एक दिन पूर्व मिला था, मोहन नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। अज्ञात मृतक की पहचान हो गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम रेखु लाल जंघेल 34 वर्ष है। वह भरदा थाना छुई खदान खैरागढ़ गंडई का रहने वाला था। पुलिस ने शव के पास मिले टूटे मोबाइल के सिम को दूसरे मोबाइल में डालकर पतासाजी की। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।