दुर्ग। आत्महत्या करने के उद्देश्य से नदी में छलांग लगाने वाली युवती की जान गोता खोरों ने बचा ली। जानकारी मिलने पर पुल गांव पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाना लाकर पूछताछ की एवं उसे परिजनों के सुपुर्द किया। जानकारी के मुताबिक युवती भिलाई की रहने वाली है और वह डिप्रेशन में थी। जान देने की नीयत से उसने शिवनाथ नदी में छलांग लगा दी थी। इस दौरान वहां पर मौजूद मछुआरे कैलाश ढीमर एवं श्याम ढीमर ने उसे बचा लिया और सही सलामत पुलिस के सुपुर्द किया था।