बिजली ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी लापता,जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। घर से अपनी ड्यूटी बिजली ऑफिस सिविल लाइन गया अधेड़ कर्मचारी 2 दिन से घर नहीं लौटा है। परिवार वालों की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय ऋषि कपूर निवासी वैशाली नगर सिविल लाइन दुर्ग स्थित बिजली ऑफिस 33/ 11 के व्ही सब स्टेशन में कार्यरत है। वह एक जनवरी को अचानक लापता हो गया है। कई घंटे बाद भी जब वह वापस नहीं आया तब परिवार वालों ने 2 जनवरी को गुम इंसान की शिकायत दर्ज कराई है। अपने ऑफिस में अपने सामान को छोड़कर वह लापता हो गया है। पुलिस ने बताया कि उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। उसकी तलाश में टीम लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *