सर्टिफिकेट वितरण कर दी गई स्टार्टअप के संबंध में जानकारी

दुर्ग। एमएसएमई रसमड़ा द्वारा संचालित वेब डिजाइनिंग कोर्स का सर्टिफिकेट वितरण स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय धनोरा में प्राचार्य डॉ ए खान के निर्देश मे किया गया। विकास पंचाक्षरी की पहल एवं कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष विश्वनाथ ताम्रकार के नेतृत्व में किए गए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अमित दुबे वरिष्ठ वैज्ञानिक छत्तीसगढ़ काउंसलिंग ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी रायपुर थे। विशिष्ट अतिथि जन भागीदारी अध्यक्ष चंद्रशेखर बंजारे, अभिनव दास प्रबंधक एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर दुर्ग थे। मुख्य अतिथि डॉक्टर अमित दुबे ने छत्तीसगढ़ में हो रहे विश्व स्तरीय शोध नवाचार एवं स्थानीय स्तर पर स्टार्टअप के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी छात्र-छात्राओं को दी। उन्होंने समय के साथ व्यापार में परिवर्तन के संबंध में भी जानकारी दी। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉक्टर हेमा कुलकर्णी, कल्पना पांडे शुक्ला, डॉक्टर स्वाति तिवारी, श्वेता साहू, डॉक्टर संदीप कुमार, अतिथि व्याख्याता श्रीमती रितिका अवस्थी, वी प्रभाकर राव, मोनिका वर्मा, चित्रांशा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *