दुर्ग। बचे हुए रुपए बाद में देने की बात को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की पिटाई कर दी। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296 ,351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि रवि कुमार देश लहरे पुताई का काम करता है। उसके बड़े भाई द्वारा 1000 रुपए उसके पिताजी के अकाउंट में डलवा दिए गए थे।बड़ा भाई हेमंत देश लहरे द्वारा पैसा मांगने पर जब प्रार्थी रवि कुमार ने उसे 800 रुपए दे दिया और बचे हुए 200 रुपए को बाद में देता हूं कहा। यह सुनकर आरोपी हेमंत देश लहरे गुस्से में आ गया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटे आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।