प्रकरण वापस लेने महिला से गाली गलौज कर दी जान से मारने की धमकी

दुर्ग। जमानत आवेदन लगाने जिला न्यायालय दुर्ग आई प्रार्थिया के साथ आरोपियों ने केस वापस लेने की बात को लेकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थिया की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296,3(5), 351(3) के तहत अपराध दर्ज का जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया श्रीमती रत्ना जौजे देना बैंक के पीछे चंद्रशेखर आजाद नगर नंदनी रोड भिलाई निवासी है, नगर निगम में वह सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। 29 दिसंबर को वह अपने दामाद नाती के लिए जमानत आवेदन लगाने जिला न्यायालय गई हुई थी। उस दौरान आरोपी बाल राजू, महेशु, सागर एवं नंदू सभी निवासी सुंदर नगर कैंप एक छावनी आए और गाली गलौज करते हुए कहा कि केस वापस ले लो नहीं तो जान से मरवा देंगे, कहकर धमकी दिए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि स्वीपर मोहल्ला खुर्सी पार भिलाई में मोहल्ले की लगभग सभी औरतें क्रिश्चियन हैं एवं क्रिश्चियन धर्म को मानते हैं।वे लोग क्रिश्चियन उत्सव मना रहे थे ,इस दौरान आरोपीगण मोहल्ले में आकर औरतों की फोटो खींचने लगे और गाली गलौज करने लगे। जब लोगों ने इसका विरोध किया तो वे लोग गाली गलौज करते हुए जान से मार करने की धमकी देने लगे थे। जब सब लोग इकट्ठा होकर उन्हें दौड़ाने लगे तो आरोपी जिस कार में आए थे उस कार को छोड़कर भाग निकले थे। इसके बाद पीड़िता दामाद एवं नाती के जमानत आवेदन प्रस्तुत करने दुर्ग न्यायालय आई हुई थी। तब वहां पर पहुंचकर आरोपियों ने धमकी दी कि तुम्हें जान से मरवा देंगे,तुम्हारी लड़कियों को उठा लेंगे और बेइज्जती करेंगे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सभी आरोपीगण हफ्ता वसूली, मारपीट छेड़खानी करते रहते हैं और कहते हैं कि उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *