रेलवे स्टेशन से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद

दुर्ग। रेलवे स्टेशन में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन कर दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। सशक्त एऐप के माध्यम से पार्किंग संचालकों एवं ऑटो चालकों को इस संबंध में जागरूक किया गया है। पुलिस महानिदेशक दुर्ग रेंज के द्वारा एक दिन पूर्व ही सशक्त एऐप का पब्लिक मॉड्यूल लॉन्च किया गया था।
दुर्ग पुलिस द्वारा सशक्त ऐप डाउनलोड करने और जागरूक करने की दिशा में रेलवे स्टेशन दुर्ग क्षेत्र में सशक्त ऐप के माध्यम से सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।इस तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों में पंजीबद्ध मामलों से संबंधित दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इसमें एक वाहन थाना दुर्ग से तथा दूसरी जिला मुंगेली से चोरी होना पाया गया है। पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में उपस्थित पार्किंग संचालकों, ऑटो रिक्शा चालकों को सशक्त एप्लीकेशन के उपयोग की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *