दुर्ग। मानव पेट्रोल पंप ग्राम धनोरा के बगल में राकेश पाठक के मकान में खड़ी मारुति स्विफ्ट टूर एस की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अभिषेक सोनी राहुल ट्रेवल्स ग्राम बनरसी माना कैंप रायपुर में वाहन चालक के रूप में कार्य करता है। 29 दिसंबर को उसके वाहन की बुकिंग बिलासपुर से चरोदा के लिए थी। वह चरोदा में पैसेंजर ड्रॉप कर ग्राम धनोरा मानव पेट्रोल पंप के बगल में राकेश पाठक के मकान जहां कंपनी राहुल ट्रेवल्स के द्वारा विश्राम करने के लिए किराए में मकान लिया हुआ है वहां अन्य चालकों के साथ वह आराम कर रहा था। गाड़ी को उसने घर के सामने खड़ी कर लॉक कर दिया था। रात लगभग 2:30 बजे कंपनी के वाहन चालक सूरज सागर ने उसे उठाया और पूछा कि मेरा फोन रखा है क्या। इसके बाद सूरज बाहर जाकर देखा तो प्रार्थी की वाहन मारुति स्विफ्ट टूर एस सीजी 04 पीजे 2739 को जहां खड़े किया गया था वहां पर गाड़ी नहीं थी। जब प्रार्थी ने बैग को चेक किया तो उसमें गाड़ी की चाबी भी नहीं थी। किसी अज्ञात आरोपी ने बैग में से चाबी निकाल कर गाड़ी एवं गाड़ी में रखा मोटोरोला कंपनी का मोबाइल, रियल मी कंपनी का मोबाइल आदि की चोरी कर लिया था। चोरी गए वाहन की कीमत 4,68,000 रुपए आंकी गई है।