अस्पताल के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की दिनदहाड़े चोरी

दुर्ग। एसवीएम हॉस्पिटल बस स्टैंड के सामने खड़ी प्रार्थी की मोटरसाइकिल अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी 22 दिसंबर को अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा पैशन प्रो सीजी 07 एल वाई 3067 से अपनी भांजी का इलाज करने के लिए एसवीएम हॉस्पिटल बस स्टैंड गया हुआ था। उसने अपनी मोटरसाइकिल को सुबह अस्पताल के बाहर लाक करके खड़ी कर दिया था, इसके बाद वह अस्पताल के अंदर चला गया था। दोपहर लगभग 12:30 बजे आकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। चोरी गए वाहन की कीमत 15000 रुपए आंकी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *