भिलाई तीन में थाना प्रभारी ने दिखाई बाहदुरी, देखे खबर

दुर्ग। भिलाई तीन में थाना प्रभारी ने बहादुरी दिखाते हुए एक पूरे परिवार की जान बचाई। भिलाई तीन थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने अपनी जान की परवाह किए बिना जलते हुए एलपीजी गैस सिलेंडर को घर से बाहर निकाला। उन्होंने न सिर्फ सिलेंडर में लगी आग बुझाई बल्कि परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित घर से बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक भिलाई तीन थाना क्षेत्र के शिक्षक कॉलोनी नूतन चौक के पास डीजेंद्र प्रसाद दुबे के घर मे खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर मे आग लग गई। सिलेंडर मे आग लगते ही घर मे हड़कंप मच गया। लोगों को समझ मे नही आया कि क्या करें तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
थाना प्रभारी बिना देर किए तुरंत घर पहुंचे और उन्होंने एक भीगते हुए कंबल को जलते हुए एलपीजी सिलेंडर के ऊपर डाल दिया। सिलेंडर और चूल्हे के पाइप को अलग करके सिलेंडर को उन्होंने घर से बाहर निकाला। इससे एक बड़ी दुर्घटना होते होते टल गई। अगर जलते हुए एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो जाता तो इस हादसे में परिवार के सभी 4 सदस्यों की जान भी जा सकती थी।
+बिना देरी किए घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी
भिलाई 3 थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार सुबह 11.30 बजे डॉयल 112 में घर में सिलेंडर से आग लगने की सूचना मिली थी। 112 के कर्मचारी किसी और जगह पर रेस्क्यू के लिए पहुंचे थे। इसलिए बिना देरी किए मै अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचा।
वहां देखा तो सिलेंडर के आग से किचन के सामान जल रहे थे। घर वाले डरे हुए थे, घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के कारण फायर ब्रिगेड को भी आने में समय लग जाता।इसलिए बिना देरी किए एक कंबल को भीगाकर जलते हुए सिलेंडर के ऊपर डाल दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *