दुर्ग। बाकलीवाल भवन सेक्टर 6 के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर भिलाई नगर पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी संतोष कुमार भिलाई स्टील प्लांट में काम करता है। उसने अपनी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स सीजी 07 ए वी 7052 को लेकर शादी में शामिल होने बाकलीवाल भवन सेक्टर 6 आया हुआ था। उसने अपनी वाहन को शाम लगभग 7:00 बजे भवन के सामने खड़ी कर शादी में चला गया था। रात लगभग 9:00 बजे घर जाने के लिए वह निकला तो देखा उसकी मोटरसाइकिल खड़े किए जगह पर नहीं थी। आसपास तलाश करने के बाद जब वाहन नहीं मिली तब प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई। चोरी गए मोटरसाइकिल की कीमत 10000 रुपए आंकी गई है।