आरोपी पति ने कर दी पत्नी की पिटाई, अपराध दर्ज

दुर्ग। विवाह के 18 वर्ष बाद भी पति के द्वारा पत्नी की जमकर पिटाई कर देने वाले आरोपी पति के खिलाफ पदमनाभपुर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। इस मारपीट के कारण पत्नी की नाक फूट गई और दांत भी टूट गया। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया श्रीमती पिंकी दुबे पति ओमप्रकाश दुबे 35 वर्ष निवासी पोटिया चौक कुंदरा पारा निवासी है। उसकी शादी ओमप्रकाश दुबे के साथ 18 वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी तीन संतान है जिसमे बड़ा बेटा 17 वर्ष, बड़ी बेटी 15 वर्ष व छोटी 12 वर्ष की है। प्रार्थिया श्रीमती पिंकी दुबे ने अपने पति ओमप्रकाश दुबे पर अन्य महिलाओं से अनैतिक संबंध होने का आरोप लगाया है। जिसके कारण बच्चों के पालन पोषण एवं भरण पोषण व बच्चों का संरक्षण ठीक से नही कर रहे हैं। वह घर में किसी न किसी बात एवं घरेलू समान लाने पर से आक्रोशित होकर श्रीमती पिंकी के साथ मारपीट करता है। पूर्व मे भी नवरात्रि के समय मारपीट किया था। जिसकी शिकायत थाना में करने पर उचित कार्यवाही पुलिस के द्वारा की गई थी। 16 दिसंबर को दोपहर करीबन 12/30 बज पति के द्वारा पत्नी पिंकी दुबे के मोबाईल नंबर को जहा काम करता है वहा दे दिया था। इसी पर पत्नी के द्वारा नंबर नही देने बोलने पर ओम प्रकाश द्वारा पिंकी को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *