दुर्ग।आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023- 24 मे दुर्ग रेंज में चयनित आरक्षकों को चरित्र सत्यापन एवं अन्य दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत आरक्षक पद पर नियुक्ति पत्रक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के द्वारा प्रदान किया गया।अभी तक कुल 18 आरक्षकों को समस्त दस्तावेजों की सत्यापन के उपरांत आरक्षक पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है।