अज्ञात महिला के शव की हुई पहचान, सुपेला निवासी थी महिला

दुर्ग।सुपेला थाना अंतर्गत चंद्रा-मौर्य अंडर ब्रिज के पास कुछ दिन पूर्व नाले में मिली अज्ञात महिला के शव की पहचान हो गई है। वह कोसानाला सुपेला में सतनामी मोहल्ले की रहने वाली थी। मामले में उसके कथित पति और बच्चों के उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाना पहुंचने पर मामले का खुलासा हुआ था। महिला का नाम आरती निर्मलकर है। वह घरों मे झाडू पोछा लगाने का काम करती थी। फिलहाल मामले में हत्यारोपी का खुलासा नहीं हुआ है।मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *