ताला तोड़कर घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चुराया गया सोने का लॉकेट जिसकी कीमत लगभग 50000 रुपए है तथा लोहे का राड जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में भेजा है।
पुलिस ने बताया की प्रार्थिया दलवीर कौर 26 वर्ष पति मुख्तार सिंह निवासी महोबिया क्लीनिक के पीछे न्यू कृष्णा नगर सुपेला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 नवंबर की सुबह 9:30 बजे वह अपनी मां सुमित्रा के साथ घरेलू सामान लेने घर के दरवाजे पर ताला लगाकर पास की खिड़की में चाबी रख दी और बाजार चली गई थी। वापस आकर देखा तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था एवं घरेलू सामान इधर-उधर बिखरे पड़े हुए थे। लोहे की अलमारी को तोड़कर अज्ञात आरोपी ने घर के अंदर प्रवेश कर अलमारी में रखे 10000 रुपए नगद एवं सोने के लॉकेट की चोरी कर लिया था। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई थी। विवेचना के दौरान संदेही आरोपी बलवंत सिंह उर्फ बबलू 25 वर्ष निवासी न्यू कृष्णा नगर सुपेला को पकड़कर पूछताछ में लिया गया था। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *