दुर्ग। लाइफ केयर हॉस्पिटल के केबिन के भीतर सोए घुमंतू कुत्ते पर आरोपी ने डंडे से वार कर उसे घायल कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 325 के तहत अपराध दर्ज का जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सोनू दास मानिकपुरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि 14 दिसंबर की सुबह 10 बजे लाइफ केयर हॉस्पिटल परिसर के केबिन के अंदर बेजुबान जानवर कुत्ता सोया हुआ था, जिसे पास के ही मोहल्ले में रहने वाला आरोपी भुखन साहू अपने कुत्ते के बदले की भावना से डंडे से ताबड़तोड़ प्राण घातक वार कर घायल कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
