दुर्ग। जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-2024 में भर्ती से संबंधित किसी भी समस्या के निदान करने के लिए हेल्प डेस्क रक्षित आरक्षी केन्द्र दुर्ग में स्थापित किया गया है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हेल्प डेस्क के प्रभारी चन्द्रप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक लाईन दुर्ग रहेंगे। इनके सहायतार्थ सउनि टुम्मन साहू वर्मा एवं प्रधान आरक्षक पूनमचंद चंदनिया रहेंगे। आवेदक अपनी समस्याओं के संबंध मे समय 10.30 से 12.30 बजे तक निराकरण के लिए सम्पर्क कर सकते है।