दुर्ग। भिलाई-चरोदा मार्ग पर काली मंदिर के पास पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात हुए एक दर्दनाक हादस मे युवक की मौत हो गई। ई-रिक्शा और एक्टिवा के बीच कोई टक्कर मे एक्टिवा सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरमान यादव (35) के रूप मे हुई है। पुरानी भिलाई पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार देर रात हुई है। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से अरमान यादव को सुपेला अस्पताल पहुंचाया जहा ं डॉक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया। अरमान भिलाई-3 के गतवा तालाब के पास रहता था। उसकी तीन वर्ष पहले शादी हुई थी और वह एक बच्चे का पिता था। वह भिलाई-3 मे ही एक ज्वेलरी शॉप में कार्यरत था। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक के बारे मे जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।