फर्जी शादी का जाल: महिला से 32 लाख उड़ाने वाला आरोपी मोहन नगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

दुर्ग। आरोपी ने अपनी शादी को छुपा कर पीड़ित महिला से शादी कर लिया और उसके साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी की। आरोपी समाचार पत्र में झूठा शादी के लिए विज्ञापन छपाकर महिलाओं को अपने झांसे में लेता था। पीड़िता की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। अपना ठिकाना बदल बदल कर रहने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
मोहन नगर पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी बिरेन कुमार सोलंकी 54 वर्ष पिता चमन सिंह सोलंकी, निवासी तरातमा बंगलोत प्लॉट नंबर 2 शिवम पार्क कच्छ थाना भुज गुजरात ने अपनी पहचान छिपाकर एवं पूर्व में किए गए शादी को छुपाते हुए पीड़िता के साथ पुन: शादी कर लिया था। इसके बाद से वह अपनी जरूरी खर्च बता कर फरवरी 2022 से पीड़िता से 2 लाख रुपए ले लिए थे, वहीं जनवरी 2024 में 6 लाख की रकम भी ले ली थी। यह रकम पीड़िता ने बैंक से लोन लेकर आरोपी पति दी थी जिसकी किस्त एवं ब्याज वर्तमान में भी भर रही है। शादी के बाद भी जब पैसे की जरूरत पड़ी तो आरोपी पीड़िता के कुछ गहने गिरवी रखकर 1,30,000 का गोल्ड लोन ले लिया था और उसकी भी किस्त पीड़िता ही जमा कर रही है। इस प्रकार बिरेन कुमार सोलंकी उससे अभी तक किस्तों में गूगल पे एवं अकाउंट पे के माध्यम से 18 लाख रुपए ले लिया था और जब भी दुर्ग आता था तो साथ में रकम लेकर जाता था। इस तरह कुल 32 लाख रुपए आरोपी ले चुका था। इसके बाद भी वर्ष 2024 में जब आरोपी दुर्ग आया था तब भी पीड़िता की अनुपस्थिति में 12 लाख रुपए लेकर चला गया था। जब पीड़िता ने अपनी रकम वापस मांगी तब आरोपी अपना परिचय बदलकर ठिकाना बदल देते हुए छुप छुप छुप कर रह रहा था। परेशान होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत मोहन नगर थाना में दर्ज कराई थी।
बिरेन कुमार सोलंकी पीड़िता से कहा था कि वह अविवाहित है और प्राइवेट कंपनी में उच्च पद पर पदस्थ है। उसके झांसे मे आकर पीड़िता शादी के लिए तैयार हो गई थी। उससे मिलने के लिए वह वर्ष 2019 में गुजरात अहमदाबाद गई हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच शादी कर लेने पर सहमति बन गई थी। आरोपी दुर्ग आता था और दोनों कुछ दिन एक साथ रहते थे। दो-चार दिन रहकर बिरेन वापस गुजरात चला जाता था।
जानकारी के मुताबिक वर्ष 2019 में पीड़िता के साथ शादी पर सहमति बनी थी और दुर्ग में विवाह करने तैयारी पीड़िता द्वारा की गई थी। पहले आरोपी ने कहा था कि विवाह के समय वह कई रिश्तेदारों और दोस्तों को लेकर दुर्ग आएगा।विवाह के समय अचानक कहा कि रेलवे में टिकट कंफर्म नहीं हो पा रही है परिवार के सामने असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस पर पीड़िता ने कहा था कि कार या अन्य वाहन से जो भी आना चाहते हैं वह आ सकते है।इसके बाद आरोपी अकेले ही कार से शादी करने दुर्ग पहुंच गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *