सिंधी भवन के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी

दुर्ग। बारात कार्यक्रम में शामिल होने सिंधी भवन पहुंचे प्रार्थी की मोटरसाइकिल अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज का जांच मे लिया है। पुलिस ने बताया कि सुदामा निर्मलकर वार्ड नंबर दो शिव नगर राजीव नगर निवासी है और वह रोजी मजदूरी का काम करता है। 4 दिसंबर की शाम को 6:30 वह अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा डीलक्स सीजी 07 ए सी 1016 को लेकर सिंधी भवन बारात कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया हुआ था। उसने अपनी वाहन को भवन के बाहर खड़ी करके भवन के अंदर चला गया था। थोड़ी देर बाद वह बाहर निकला तो देखा खड़े किए जगह पर उसकी मोटरसाइकिल नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *