दांव लगाकर ताश पत्ती खेल रहे 8 गिरफ्तार, रकम जब्त

दुर्ग। रुपए पैसों का दांव लगाकर ताश पत्ती के माध्यम से काट पत्ती खेलने वाले आठ आरोपियों को नंदिनी थाना पुलिस ने पकड़ा है। उनके पास एवं फड़ से 13,070 रुपए एवं 6 नग मोबाइल जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि नंदिनी खुंदिनी स्थित किशोर साहू के खेत में रुपए पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेला जा रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी तारण दास, फुलेंद्र जांगड़े, मनोज लोधी सभी निवासी ग्राम नंदिनी खुंदिनी, चेतन साहू निवासी ग्राम पथरिया, छविराम यादव ग्राम संगिनी, मुकेश सोनवानी निवासी नंदिनी खुंदिनी, किशोर साहू निवासी नंदिनी खुंदिनी, दीपक साहू निवासी अहिवारा नंदिनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *