
दुर्ग। ग्रीन चौक स्थित शराब भट्टी के बाहर वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से आम लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि भट्टी के बाहर गार्ड की व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े हो जाते हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन रही है।

जाम की सूचना पर मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को व्यवस्थित कर रास्ता साफ कराया। पुलिस ने शराब भट्टी संचालकों को समझाइश देते हुए गार्ड की व्यवस्था करने और वाहनों को सही तरीके से पार्क करवाने के निर्देश दिए, ताकि आम लोगों के आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।

अब देखना होगा कि पुलिस की समझाइश के बाद शराब भट्टी के बाहर यातायात व्यवस्था कितनी सुधरती है।
