दुर्ग। सेक्टर 6 भिलाई में कोतवाली थाना के पीछे बने पानी टंकी पर शनिवार की दोपहर को दो युवक चढ़े हुए थे। अचानक सीडी टूटने के कारण एक युवक फंस गया वहीं दूसरा युवक गिर गया था। आसपास के लोगों ने जब इस घटना को देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम को दी। एसडीआरएफ के प्रमुख नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर घटनास्थल पर एसडीआरएफ टीम एवं फायर की टीम को रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ के जवान इंद्रपाल यादव ने टूटी हुई सीढ़ी में बने लोहे की रेलिंग के सहारे युवक तक पहुंचकर युवक सुमित भक्त 19 वर्ष पिता संजीत भक्त निवासी रिसाली सेक्टर भिलाई को बॉडी हार्नेस पहनाकर सुरक्षित नीचे उतारा। उसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।