दुर्ग। आम जगह पर लोहे का धारदार चाकु लहरा कर लोगों को डरा धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुपेला पुलिस ने आरोपी के पास से चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि दशहरा मैदान संजय नगर के पास सुपेला में एक व्यक्ति धारदार लोहे का चाकू लहरा कर लोगों को डरा रहा है इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी राज कुमार देश लहरे 18 वर्ष निवासी मिनी माता चौक निर्मला साइकिल स्टोर्स के पीछे थाना सुपेला को पकड़ा।