दुर्ग। स्टेशन मरोदा थाना नेवई अंतर्गत एक मकान में शुक्रवार की रात को आग लग गई।जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन की दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टीम ने एक गाड़ी पानी की मदद से आग पर नियंत्रण किया।
शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे एक मकान में अचानक आग लग गई।देखते ही देखते आग चारों तरफ फैलने लगी। जानकारी मिलते ही मौके पर अग्निशमन की दमकल टीम मौके पर पहुंची और वहां पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों ने बड़ी बहादुरी से आग पर काबू पाया। मकान में घुसकर घर के चारों तरफ से पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित किया। एक फायर कर्मी हीरामन ठाकुर ने मकान में घुसकर गैस सिलेंडर को बाहर सुरक्षित निकाल लिया अन्यथा आग विकराल रूप ले सकती थी। टीम ने आग को अन्य स्थानों एवं आसपास के घरों में बढ़ने से रोक लिया। जिला सेनानी एवं जिला अग्नि शमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर पहुंची टीम में महेंद्र चंदेल, मुख्तार अली, अवतार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, हीरामन ने आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिस टीम भी पहुंच गई थी और जांच प्रारंभ कर दी है।