मामूली बात पर आरोपी आरक्षक ने दो लोगों के साथ की मारपीट

दुर्ग। शादी कार्यक्रम में शामिल होने कुर्मी भवन पहुंचे प्रार्थी के साथ मामूली बात पर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296,351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी जितेंद्र वर्मा न्यू पुलिस लाइन वार्ड नंबर 47 पद्मनाभपुर निवासी है। वर्तमान में वह रायपुर में रहता है और विधि एवं विधायी कार्य विभाग मंत्रालय महानदी भवन में वाहन चालक का काम करता है। 2 दिसंबर को वह अपने पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए अवकाश लेकर आया हुआ था। 5 दिसंबर की रात 9:00 बजे वह अपने दोस्त छबिलाल वैष्णव के साथ अपने दोस्त मयंक साहू की शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुर्मी भवन आया हुआ था। वह अपने दोस्त छबिलाल वैष्णव के साथ कुर्मी भवन के पास शंकर नगर दुर्ग में बातचीत कर रहा था, उसी समय आरोपी आरक्षक केशव प्रसाद साहू आया और इन लोगों से कहा कि तुम लोग शराब पी रहे हो, यह कहते हुए गाली गलौज करने लगा। जब उसे गाली देने से मना किया गया तो उसने प्रार्थी के साथ हाथ मुक्के से मारपीट की। जब बीच बचाव करने के लिए छबिलाल आया तो उसके साथ भी मारपीट की गयी। इससे दोनों को चोटे आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *