कंपनी से 8 लाख रुपए के कॉपर क्वाईल की चोरी

दुर्ग। ग्राम रसमड़ा चौकी अंजोरा स्थित जेडी स्टील इंडस्टरीज प्राइवेट लिमिटेड से अज्ञात आरोपियों ने प्लांट में रखे ट्रांसफार्मर के कॉपर क्वाईल की चोरी कर ली। चोरी गए कॉपर क्वाईल की कीमत 8 लख रुपए आंकी गई है। प्रार्थी की शिकायत पर अंजोरा चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अजीत सिंह जेडी स्टील इंडस्टरीज प्राइवेट लिमिटेड रसमड़ा में प्लांट इंचार्ज के पद पर पदस्थ है। उसने शिकायत दर्ज कराई है कि चार-पांच दिसंबर की दरमियानी रात अज्ञात आरोपियों ने प्लांट में रखे ट्रांसफार्मर के कॉपर क्वाईल की चोरी कर ली है। जेडी प्लांट में निर्माण का कार्य चल रहा है जिसके लिए 33 केवी का ट्रांसफार्मर मंगवाकर प्लांट में रखा गया था। रात के समय गार्ड ड्यूटी पर थे। आधी रात को कुछ लोग गार्ड को देखकर वहां से भागे। पास जाकर जब देखा गया तो प्लांट में रखे 33 केवी के ट्रांसफार्मर खुली अवस्था में पड़ा हुआ था और कॉपर क्वाईल एवं अन्य सामानों की चोरी आरोपियों ने कर ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *