13 व 14 दिसंबर भिलाई सेक्टर 2 विद्यालय में होगा आयोजन
छत्तीसगढ़ भिलाई मे डड़सेना सिन्हा कलार समाज के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष की पारिवारिक मिलन समारोह एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन भिलाई सेक्टर 2 विद्यालय में किया जा रहा है यह आयोजन 13 व 14 दिसंबर को दो दिवसीय रखा गया है जिसमें प्रथम दिन महिलाओं के लिए खास कार्यक्रम रखा गया है जिसमें महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता होगी व बच्चों का सम्मान समारोह होगा वहीं द्वितीय दिन युवक की युवती परिचय सम्मेलन एवं समाज के विशिष्ट जनों के साथ-साथ समाज को उत्कृष्ट स्थान पर पहुंचने वाले सामाजिक जनों का सम्मान समारोह किया जाएगा मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री का गजेंद्र यादव व दुर्ग संभाग सांसद विजय बघेल जी उपस्थित रहेंगे समाज के अध्यक्ष सुमन सागर सिन्हा जी ने बताया कि इस वर्ष यह सम्मेलन खास है क्योंकि परिचय सम्मेलन का यह 50वां वर्ष है जिसमें हम छत्तीसगढ़ी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम कर रहे हैं जिसमें ब्लड डोनेशन के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेले का भी आयोजन किया जाएगा अध्यक्ष महोदय ने समाज के सभी लोगों से अनुरोध किया के इस कार्यक्रम में उपस्थित रहकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।।।।

युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं मुख्य अतिथि व विशिष्ट जनों का स्वागत समारोह|
मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव व दुर्ग सांसद रहेंगे उपस्थित
