क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खिला रहे 12 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खिला रहे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सट्टा खेलने वाले 12 आरोपियों से पुलिस ने लगभग 2 लाख रुपए एवं 15 नग मोबाइल जब्त किये है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ युवा प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि 3 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि तांदुला जलाशय के पास राजेंद्र पार्क के सामने एक व्यक्ति आम जगह में अवैध धन अर्जित करने के लिए भारत-साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच में रूपए पैसे का दांव लगाकर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा जुआ खिला रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनेश बंजारे को पकड़ा। उसने बताया कि आरोपी अंकित मेडे से आईडी लेकर वह साउथ अफ्रीका भारत मैच में हार जीत का दांव लिया है। आरोपी दिनेश को अंकित मेडे द्वारा तीन प्रतिशत कमीशन व दिनेश के द्वारा आकाश नंदनवार को दो प्रतिशत कमीशन मिलना स्वीकार किया। आरोपी दिनेश बंजारे के कब्जे से दो नग मोबाइल ,1 लाख रुपए तथा आकाश नंदनवार से एक नग मोबाइल एवं 50000 रुपए मिले।
इसी तरह पुलगांव चौक के पास टीमन बंजारे नाम का व्यक्ति ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा हार जीत का दांव लगाकर खेल रहा है। यह सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ा।आरोपी अपने दोस्त पवन तांबूल से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा में आईडी पासवर्ड बनाकर पैसा कमाना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल जप्त किए गए।
इसी तरह धमधा थाना क्षेत्र में बाजार पारा मंगल भवन के पास आरोपी शशांक शर्मा अपने मोबाइल फोन से क्रिकेट में सट्टा पट्टी लिख रहा था। घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी गण शशांक शर्मा, तुकाराम शर्मा, राकेश सिंह, धर्मराज वर्मा, देव चरण साहू, संजय कर, थान सिंह यादव, शेखर साहू के मोबाइल फोन को चेक किया गया। रिकॉर्डिंग के आधार पर ऑनलाइन सट्टा पट्टी खेलने का पर्याप्त सबूत पाया गया। आरोपियों के कब्जे से 10 मोबाइल व नगदी रकम 31200 रुपए जब्त किए गए। सभी प्रकरणों में सिटी कोतवाली दुर्ग, पुलगांव व धमधा में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *