दुर्ग। ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2025 के लिए दुर्ग पुलिस रेंज से प्रतिभागियों का चयन किया जा रहा है। 21 से 26 दिसंबर तक नागपुर महाराष्ट्र में आयोजन होगा। रेंज स्तर पर कराई गई प्रतियोगिता में कई प्रतिभागी चयनित हुए हैं।
नागपुर महाराष्ट्र में 21 दिसंबर से 26 दिसंबर तक 69 वी़ ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2025 के लिए दुर्ग पुलिस रेंज से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य निर्धारित 6 विषयों साइंटिफिक एड्स टू इन्वेस्टिगेशन ,पुलिस फोटोग्राफी ,पुलिस वीडियोग्राफी, एंटीसबोटाज चेक, कंप्यूटर अवेयरनेस, डॉग स्क्वायड प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों उप निरीक्षक अमित अंदानी, सहायक उप निरीक्षक किरेद्र सिंह, निरीक्षक रवि शंकर पांडेय, सहायक उप निरीक्षक कांता राम थिलेद्र जिला बालोद, शेख अबू बकर जिला दुर्ग, आरक्षक मनीष ठाकुर बालोद ,आरक्षक विजेंद्र सिंह दुर्ग, आरक्षक हीरालाल दुर्ग, आरक्षक सुरेश नारंगे जिला बेमेतरा, आरक्षक काशीराम बरेठ जिला दुर्ग, आरक्षक विनोद राजपूत बेमेतरा, राजकुमार कश्यप दुर्ग एवं आरक्षक नरेंद्र लहरे जिला बेमेतरा का नाम दुर्ग पुलिस रेंज से चयनित कर पुलिस मुख्यालय रायपुर भेजा गया है।