सवारी ऑटो का सामान चोरी कर लगाई आग

दुर्ग। अज्ञात आरोपी ने घर के सामने खड़ी सवारी ऑटो के स्टैंपनी,बैटरी आदि की चोरी करने के बाद उसमें आग लगा दी। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379, 435 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि गांधीनगर डिपरा पारा निवासी जब्बार अली ने शिकायत दर्ज कराई कि वह दीपक नगर दुर्ग निवासी राजकुमार पाली का सवारी ऑटो क्रमांक सीजी 07 बीएफ 1680 को किराए पर लेकर स्वयं चलाता है। 20 मई को दिनभर गाड़ी चलाने के बाद रात लगभग 11:30 बजे वह अपने घर आया और गाड़ी को घर के आगे बोरिंग के पास खड़ी किया था। दूसरे दिन सुबह लगभग 4:00 बजे उसके पड़ोस में रहने वाली महिला मुबारक बेगम ने दरवाजा खटखटाकर बताई कि तुम्हारी ऑटो में आग लगी हुई है। प्रार्थी ने जाकर देखा तो गाड़ी की सीट एवं अन्य जगहों पर आग लगी हुई थी। ऑटो से बैटरी, स्टेपनी, डिस्क आदि गायब थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने सामानों की चोरी करने के बाद ऑटो में आग लगा दी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *