दुर्ग। अंजोरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग से राजनांदगांव जाने वाले मार्ग पर स्थित गुमटी पान ठेला का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी ने 23 मई की आधी रात को गुमटी में रखे 6000 रुपए नगद तथा लगभग 7000 रुपए कीमत के सिगरेट के पैकेट, पान मसाला पाउच, छोटे व बड़े कोल्ड ड्रिंक बॉटल सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली। प्रार्थी कपिल साहू की शिकायत पर अंजोरा चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 461 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
