दुर्ग।नगर निगम के ठेकेदार का अपहरण कर बंद कमरे में लोहे की रॉड से जमकर पिटाई करने वाले हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय सहित तीन लोगों के खिलाफ धारा 294, 323, 342, 365, 506,34 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक से निगम के ठेकेदार विपीन कुमार सिरसाम उम्र 33 पिता शंकर लाल सिरसाम ने शिकायत दर्ज कराया कि वह 23 मई
की रात 10 बजे घर के सामने नगर नगर निगम से लगे तामेश दुकान के पास दोस्त पंचराम देवांगन, आकाश सिंह राजपूत, आशीष कुर्रे के साथ बात करते खड़े थे।उसी समय एक नीले रंग की कार आकर रूकी। उस कार में से पिंकी राय ऊर्फ ब्रिजेन्द्र राय, शैलेष निर्मलकर , ओम तीनो अपने हाथ में लोहे का रॉड लेकर एकाएक मां बहन की गंदी गंदी गालियां और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथों में रखे राड से उन्हें दाहिना भुजा, पीठ, कमर, कलाई में मारे एवं जबरदस्ती बल पूर्वक गाडी में बैठाकर स्टेशन मरोदा उमरपोटी रोड राय ट्रेडर्स दुकान के अंदर ले जाकर शटर को बंद कर मारपीट किये। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।