छेड़छाड़ के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग। घर में प्रवेश कर पीड़िता के साथ बेइज्जती करते हुए छेड़छाड़ करने वाले आरोपी उत्तम सोनी उर्फ भजी 25 साल निवासी ओशो पब्लिक स्कूल के पास पांच रास्ता सुपेला को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि इस मामले के अन्य आरोपी जीवनलाल एवं गणेश को पुलिस ने 17 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था। घटना के बाद से फरार आरोपी उत्तम सोनी को भी भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता 16 अप्रैल को अपनी सहेली के घर के पास दुकान गई हुई थी। जहां पर आरोपी जीवन , उत्तम सोनी उर्फ भुजी एवं गणेश द्वारा उसके साथ छेड़खानी की गई। पीड़िता अपनी सहेली के साथ डर कर वापस घर आई तो तीनों आरोपी घर में प्रवेश कर उसकी बेइज्जती करते हुए छेड़छाड़ किए थे। जब पीड़िता जोर से चिल्लाई तो तीनों आरोपी घर से भाग गए थे। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *