दुर्ग। जिले नए एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण किया। एसपी सिन्हा का दुर्ग चौथा जिला है। जहां एसपी के रुप में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे है। इसके पूर्व सुकमा , बिलासपुर, कांकेर में एसपी के रुप में अपनी सेवाएं दे चुके है। एसपी सिन्हा ने सेक्टर 6 स्थित पुलिस कन्ट्रोल रूम में पत्रकारों से भी मुलाकात किया। इस दौरान एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि वे वर्ष 2014 बैच के आईपीएस है।
श्री सिन्हा प्रशिक्षु के रुप में पहली बार दुर्ग में ही पोस्टिंग हुई थी। उन्होंने बताया कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के अलावा अपराधियों में नकेल कसने अभियान चलाया जाएगा। पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम करने का प्रयास होगा। एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि बढ़ते साइबर क्राइम को लेकर लोगों में जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। आईपीएस बनने के पहला शलभ सिन्हा बालको में प्राइवेट नौकरी किया करते थे। इनकी शिक्षा दीक्षा कोरबा खुसमुंडा में 12 वीं तक पढ़ाई करने के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई रायपुर से पूरा किया।
चिमनी हादसा में मिला ट्रनिंग प्वाइंट
एसपी शलभ कुमार सिन्हा बालको को प्राइवेट नौकरी किया करते थे। वर्ष 2009 में चिमनी हादसा हुआ। तब शलभ आईपीएस नहीं थे। हादसे को उन्होने करीब से देखा है। उस दौरान कई बड़े अधिकारियों के कार्य प्रणाली को देखा। इस दौरान नौकरी को छोड़ आईपीएस की तैयारी में जुट गए। पहली बार यूपीएससी की तैयारी में सफल नहीं हो पाए। लेकिन शलभ कुमार सिन्हा की जीके शुरु से बेहतर था। वर्ष 2010, 2011 यूपीएससी की परीक्षा दिया था। जिसमें प्री और मेंस निकालने के बाद इंटरव्यू तक पहुंचा लेकिन सलेक्शन नहीं हो पाया। जब सफलता हासिल नहीं हुई तो दोबारा इसकी तैयारी में जुट गए और उन्हें सफलता हासिल हुई।