नगर पालिक निगम। दिपावली पर्व पर प्रकाश फैलाने के लिए शहर,गाँव सहित गुजरात और राजस्थान एवं अन्य जगहों से मिल रहे है गोबर से बने रंग बिरंगे दिये के आर्डर गौ माता के गोबर पुलगाँव के स्थित गोकुल नगर गौठान में स्व सहायता समूह द्वारा तैयार किए जा रहे है गोबर के दीये। इस दीपावली पर घरों को गोबर से बने दीयों से रोशन करने महिला समूहों ने 35 हज़ार से अधिक दीयों का निर्माण किया है और भी बनाये जा रहे है। गोधन से निर्मित इन उत्पादों को जन जन तक पहुंचाने नगर निगम ने क्षेत्र के मार्केट सहित अन्य स्थानों में स्टॉल खोलने की तैयारी कर रही है।गोबर के दियों को बनाकर महिलाएं न सिर्फ रोजगार में आगे बढ़ रही है बल्कि आम जन के बीच संस्कृति को भी बढ़ाया दे रही है।गोबर निर्माणकर्ता समूह की महिलाओं का कहना है कि गौ माता का गोबर सबसे शुद्ध होता है, इस गोबर में हवन की सुगंधित सामग्री बना कर और भी बढ़िया तरीके से दीयों को तैयार किया जा रहा है। इन दीयों को जलाने से जहां सुगंध फैलेगी वहीं इनसे वातावरण भी शुद्ध हो जाएगा।दीवाली पर घरों को रोशन करने के लिये जलाये जाने वाले मिट्टी के दियों के स्थान पर गोबर के दियों से अपने घर-आंगन को रोशन करें। -:महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने नागरिको से अपील करते हुए कहा कि दीपावली में अपने घरो में गौ माता के गोबर से बने दीपक जलाए और अपने घरो में सुख समृद्धि लाए। गोबर से बने दीपक से वातावरण में आएगी शुद्धि,आइये प्रण लें कि इस दीपावली में गौ माता के गोबर से बने दीपक ही जलाएं और वातावरण को शुद्ध बनाएँ।